आईएसबीएम विश्वविद्यालय में मनाया जाएगा संविधान दिवस

लोकेश्वर सिन्हा गरियबन्द

.गरियबन्द जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम नावापारा (कोसमी) में संचालित आईएसबीएम विश्वविद्यालय में कला एवं मानविकी संकाय द्वारा कल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में छुरा की अनुविभागीय दंडाधिकारी श्रीमती शीतल बंसल उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम मे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद महलवार, कुलसचिव डॉ.बी.पी.भोल एवं आकादमिक अधिष्ठाता डॉ. एन.कुमार स्वामी भी उपस्थित रहेंगे। सभी मंचासीन अतिथियों का संविधान दिवस पर उदबोधन होगा। इस अवसर पर भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष कला एवं मानविकी संकाय डॉ. भूपेन्द्र कुमार साहू द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *