आँगन बाड़ी कार्यकर्ता संघ का सम्भाग स्तरीय प्रदर्शन दुर्ग में ,,,,,26 नवम्बर को,,बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग भी होगा शामिल


दुर्ग—प्रदेश स्तरीय आँगन बाड़ी कार्यकर्ता संघ अपने विभिन्न मांगों के संदर्भ में चरणबध आंदोलन करते आ रही है ब्लाक ,जिला स्तर के बाद 26 नवम्बर को सम्भाग स्तरीय प्रदर्शन किया जावेगा इसमे संभाग के बालोद,कवर्धा,राजनादगांव,बेमेतरा जिला के अलावा सरगुजा एवँ बिलासपुर सम्भाग के आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिका प्रदर्शन में शामिल होंगे इस बड़ी सभा को आँगन बाड़ी सहायिका संघ के प्रांत अध्यक्ष सरिता पाठक एवं तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पी आर कौशिक सम्बोधित करेंगे
प्रदेश के आगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ अपने मांगो को चरणबद्ध आंदोलन कर रही है संघ के मांग निम्नानुसार है जिसे लेकर संघ आंदोलनरत है जिसमे मुख्य रूप से–1,,, शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए–2,, मानदेय में वृद्धि किया जावे न्यूनतम मानदेय 18000 किया जावे—3,,, पेंशन ईपीएफ समूह बीमा योजना लागू किया जावे सेवानिवृत्त के समय सहायिका को एक लाख, कार्यकर्ता को दो लाख उपहार राशि प्रदान किया जाए —3,,सामाजिक सुरक्षा के रूप में सहायिका को 4000, कार्यकर्ता को ₹5000 मानदेय दिया जावे, –,4,,, सुपरवाइजर के रिक्त पद की पूर्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से शत-प्रतिशत किया जाए 25% बंधन समाप्त किया जावे –5,,,अन्य विभागों के कार्य लिये जाते हैं उसमें प्रतिबंध किया जावे —-6,,,,कम दर्ज संख्या वाले आंगनबाड़ी उसके सहायिका को पद मुक्त नही किया जावे —7,,,सहायिका के इंधन व्यय की राशि बढ़ाई जावे—8,,, मिनी आंगनबाड़ी को समाप्त कर आंगनबाड़ी में परिवर्तन किया जावे,
26 नवम्बर को हड़ताल से लाखों बच्चो को पौष्टिक आहार नही मिल पायेगा संभाग की अधिकांश केंद्र बन्द रहेंगे बताया जा रहा है कि संभाग के बाद प्रदेश स्तर का प्रदर्शन किया जावेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *