धान खरीदी केंद्र सेलुद की मिट्टी पानी अब नेपाल के लुम्बिनी पवित्र स्थल में गौरव बढ़ायेगे



पाटन। विकासखण्ड के ग्राम अचानकपुर के उन्नत किसान व डाँ खुबचंद बघेल पुरुस्कार से  सम्मानित रोहित साहु अपने ग्राम अचानकपुर  छत्तीसगढ प्रदेश व भारत देश को गौरव दिलाने वाले है । रोहित साहु को आजादी के 75 वे वर्ष पर आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योध्दा  सम्मान 2021 सह दो दिवसिय मंथन शिविर में 27 – 28 नवम्बर खुनगाई लुम्बिनी नेपाल में पर्यावरण योध्दा के रुप में सम्मान पाने का आमंत्रण मिला है । जिसमें पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण वृक्ष  पीपल,नीम, तुलसी  संरक्षण अभियान  पटना बिहार में आयोजित होगा । जिसमें ग्राम अचानकपुर निवासी रोहित साहु खबरनामा ग्रुप द्वारा लगभग पांच वर्ष पुर्व से अपने अपने जन्मदिन पर पौधरोपण कार्य कर रहे है वहां के मिट्टी पानी व पीपल के पौधे को लेकर जायेंगे। वहाँ  कार्यक्रम स्थल में उक्त चीजों का पवित्र पौधे  रोपे जायेंगे । ग्राम सेलुद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पवित्र भुमि की मिट्टी पानी व पौधा लुम्बिनी के पवित्र स्थल में लगने से पाटन क्षेत्र का मान और बढ़ गया है । ग्राम सेलुद शिक्षा स्वास्थ्य व राजनीतिक जागरुकता के लिए बहुत पहले से ही जाना जाता है।

गौरतलब हो कि धान खरीदी केंद्र सेलूद में सोशल मीडिया व्हाट्सएप खबरनामा ग्रुप के बलराम वर्मा एवं किशन हिरवानी द्वारा अपने अपने जन्मदिवस पर पेड़ लगाकर ग्रुप के अन्य सदियों को पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण करने की अपील की गई उसके बाद यह पहल एक मुहिम बन गई इस स्थान पर विभिन्न अलग अलग गावों के लोग भी पेड़ लगाकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिए आज इस स्थान पर लगाये गए सभी पौधे पेड़ बनकर लहलहा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *