पच्चीस सौ रुपये में धान खरीदने वाला देश का पहला राज्य छत्तीसगढ़,,,,सबको राशन देने ओर किसानो का धान खरीदने सरकार कृत संकल्पित ,,,ग्राम रसेला में 200 मीट्रिक टन क्षमता गोदाम लोकार्पित

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद —- जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत एक दिवसीय दौरे पर गरियबन्द पहुंचे। जिसका नगर के तिरंगा चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। वही प्रभारी मंत्री जी द्वारा गरियबन्द के स्थानीय सर्किट हाउस में जिला अस्पताल एवं नगर पालिका गरियाबंद के 45 स्वच्छता हितग्राहियों को स्वच्छता किट प्रदान किया। साथ ही पुरुष नसबंदी पखवाड़ा अंतर्गत  जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 
वही सर्किट हाउस से गरियाबंद विकासखण्ड के सवेंदनशील ग्राम पीपरछेड़ी और रसेला पहुंचे। यहां उन्होंने अलग अलग जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सरकार किसानों की सरकार है। यहां की 80 प्रतिशत जनता किसान है। उनके हित के लिए भूपेश सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के 1 लाख करोड़ रुपये के बजट में 26 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में  सीधे दे रहे है।  सरकार बनते ही सबसे पहले कार्य कर्जा माफी और 2500 रुपये में धान खरीदी का किया। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि सरकार किसान हितैषी सरकार है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबको राशन दे रही है, चाहे अमीर हो या गरीब, कोई भी ब्यक्ति इस राज्य में भूखा न सोए यह हमारा संकल्प है। कोविड -19 के दौर में हमने सबको दवाई दी, सेवाएं दी और मुश्किल हालात में सरकार जनता के साथ खड़ी थी। उन्होंने कहा कि आज जिले के सवेंदनशील क्षेत्रों में लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। पहले जहां 7 प्रकार के वनोपजों की खरीदी होती थी, वही हमारी सरकार ने इसे बढ़ाकर 52 वनोपजों की खरीदी कर रही है। तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा 2500 रुपये से बढ़ाकर 4000  रुपये कर दिया गया है।  गांव, गरीब और किसान हमारे विकास के केंद्र है। 
 इस अवसर पर उन्होंने गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पीपरछेड़ी में  स्वास्थ्य विभाग के 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित 2 नग स्टाफ क्वार्टर को लोकार्पित किया। ग्राम रसेला में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति अंतर्गत 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित 200  मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम का लोकार्पण भी किया गया। 
इस अवसर पर धमतरी जिले के पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम गरियबन्द कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सरपंच गैंद सिंग दीवान और जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *