ग्राम पंचायत पतोरा में स्वास्थ्य के प्रथम पंक्ति मितानिनों का हुआ सम्मान

पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा में स्वास्थ्य की प्रथम पंक्ति कहे जाने वाली मितानिन अंजनी साहू, रोहणी साहू, बिंदु साहू, ललीता साहू, नोमन्त धर्मगुड़ी, बिमला बारले, रमला वर्मा, लता साहू व धनेश्वरी साहू (पर्यवेक्षक मितानिन) का साड़ी, श्री फल व प्रसंशनीय पत्र देकर सम्मान किया गया
मितानिनों के निस्वार्थ कार्यों से स्वास्थ्य विभाग को काफी सहयोग मिलता है, जहां विभाग के कार्यकर्ता नहीं पहुंच पाते वहां मितानिनें गांव के गली मुहल्ले घर घर जाकर बारिश हो धूप हो पहुंचकर प्राथमिक उपचार देती है और गंभीर स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में मदद करने में तत्पर रहते हैं। कोरोना काल के समय भी टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व जांच, नवजात के बच्चे के घर भ्रमण सहित सभी कार्य बिना डर के किया गया। गांव के अलग अलग मोहल्लों में रहकर लोगों को मलेरिया, दस्त, निमोनिया, बीमार नवजात, टीवी, कुष्ठ, पीलिया, कुपोषण, कृमि, गर्भवती, शिशुवती, ऊपरी आहार के लिए घर परिवार भ्रमण, गर्भवती पंजीयन, प्रसव पूर्व चार जांच, संस्थागत प्रसव, महिलाओं की खास समस्याएं, गर्भावस्था में देखभाल, प्रसव के बाद माता के देखभाल करती है। साथ ही सुरक्षित गर्भपात, महिला हिंसा रोकने, पोषण व खाद्य सुरक्षा, बच्चों का विकास, महिलाओं के अधिकार, स्तन कैंसर के लक्षण की जानकारी, पारा बैठक कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर निस्वार्थ भाव से कर रही है।

मौके पर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अस्वनी साहू सरपंच अंजीता साहू, उपसरपंच घनश्याम साहू, सचिव महेंद्र साहू, गोपेश साहू, पंच फत्ते साहू, टीकाराम देवांगन, तकेश ठाकुर, पुरेन्द्र जांगड़े, भोलू बन्दे, संतोष सोनवानी, राजीव साहू, मालती ठाकुर, रूखमणी ठाकुर, कुमारी साहू, देवसर देवांगन, रोजगार सहायक पुरषोत्तम कुर्रे कंप्यूटर ऑपरेटर इंतिजा राज, भुनेस्वरी देवांगन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमुना ठाकुर, अहिल्या, निर्मला, भारती साहू, हेमलता , सरिता देवांगन, तेस्वरी जोशी, सहायिका हेमलता, इंद्रा, किलेस्वरी, पुष्पलता,धनेश्वरी, राजकुमारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *