ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हीरा वर्मा हुए शामिल है
मितानिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की सबसे निचली लेकिन वहां स्वास्थ्य ढांचा की नींव होती है जो लोगों तक पहुंचकर ना सिर्फ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखती है बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करती है। प्रतिवर्ष 23 नवंबर को मितानिन दिवस मनाया जाता है। मितानिनें गांव गांव के पारा टोला में रहकर लोगों को मलेरिया, दस्त, निमोनिया, बीमार नवजात, टीवी, कुष्ठ, पीलिया, कुपोषण, कृमि, गर्भवती, शिशु वती, ऊपरी आहार के घर परिवार भ्रमण, गर्भवती पंजीयन, प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, महिलाओं की खास समस्याएं, गर्भावस्था में देखभाल, प्रसव के बाद माता के देखभाल करती है। साथ ही सुरक्षित गर्भपात, महिला हिंसा रोकने,पोषण व खाद्य सुरक्षा, बच्चों का विकास, महिलाओं के अधिकार, स्तन कैंसर के लक्षण की जानकारी, पारा बैठक कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना सहित अन्य कार्यो को भी निस्वार्थ भाव से करती है।
दुर्ग जिला धमधा ब्लाक के ग्राम पंचायत गोढी के सरपंच श्री गोपी साहू द्वारा मितानिन दिवस के अवसर पर मितानिनों का सम्मान किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री हीरा वर्मा ने भी मितानिनो का सम्मान कर छत्तीसगढ़ सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में श्रीमती अंजनी साहू मितानिन, श्रीमती संगीता साहू संयोजक,श्रीमती गोमती वर्मा,श्रीमती अंजनी मढरिया, गया यादव, पेखनलाल साहू उपसरपंच, प्रमोद कुमार पाल शिक्षक, डॉ. जी. आर. वर्मा पूर्व जनपद सदस्य, श्री कुमार वर्मा पंच, छन्नूलाल साहू बोरसी, निकलेश कुमार,तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।
