पाटन। स्वास्थ्य विभाग और रिलायंस फाउंडेशन की तत्वाधान से एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्राम करसा में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह शिविर डॉ आशीष शर्मा बीएमओ पाटन के मार्ग दर्शन से आयोजित की गई। इस शिविर में निशुल्क आम नागरिकों का ब्लड प्रेशर, शुगर जांच, खून जांच, और महिलाओं के लिए स्त्री विशेषज्ञ द्वारा निशुल्क जांच, परामर्श और दवाई का वितरण किया गया।
विशेषज्ञ ने बताया की नवजात शिशु और छोटे बच्चो में निमोनिया भयानक बीमारी है इसका घरेलू उपचार न करे, इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र से निशुल्क टीकाकरण कराए।

इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर बी एल वर्मा, डॉक्टर वीणा साहू, वंदना शर्मा, विक्रांत ध्रुव, आर एस शांडिल्य, श्रीमती प्रेमराज कुमारी, मालती साहू, रूबी वर्मा व रिलायंस फाउंडेशन से मिथलेश साहू प्रोजेक्ट मैनेजर और ग्राम पंचायत करसा के सरपंच श्री देवेन्द्र साहू और पंचगण और किसान उपस्थित थे।यह कार्यक्रम कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग किया गया।

मिथलेश साहू ने सभी किसान भाइयों को रिलायंस फाउंडेशन के बारे में बताया साथ ही किसान भाई मौसम, फसल व पशुओं से संबंधित बीमारियों की जानकारी रिलायंस फाउंडेशन के निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800 419 8800 पर ले सकते हैं।
