स्वास्थ्य सेवा में प्रमुख भूमिका निभाती है मितानिन, सेलूद, पतोरा, चुनकट्टा, देउरझाल के मितानिनों का किया सम्मान

पाटन। ग्राम सेलूद में मितानिन दिवस मनाया गया। जनपद पंचायत पाटन के क्षेत्र क्रमांक 12 के। जनपद सदस्य खिलेश बबलू मार्कण्डेय द्वारा ग्राम चुनकट्टा, सेलूद, पतोरा, देउरझाल के मितानिनों का सम्मान किया गया। विश्राम गृह में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष् जवाहर वर्मा थे। अध्यक्ष्ता जनपद सदस्य खिलेश मार्कण्डेय ने की। विशेष रूप से जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू , जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व सभापति श्रीमतीं जयश्री वर्मा, गौठान समिति अध्यक्ष् सत्यभामा बंछोर, महेश्वर बंछोर, उपसरपंच चंचल यादव, स्थानीय ग्रामीण इकाई अध्यक्ष् सेलूद संजय यादव, राधा देवांगन, भागवत बंछोर, अजय राजपूत मौजूद थे। मितानिन सुधा अमृत, बिंदु साहू ने अपने अनुभव साझा करते हुवे कोरोना काल मे जो कार्य किया था उसका प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा शासन द्वारा किया गया था। वह अभी तक नही मिला है। इस मांग को पुनः दोहराया। सभी अतिथियों ने अपने सम्बोधन में मितानिनों की सेवा कार्य की सराहना किया। उन्होंने मितानिनों की समस्याओं से प्रदेश सरकार को अवगत कराने की बात भी कही। कार्यक्रम का संचालन बलराम यादव ने तथा आभार व्यक्त खिलेश मार्कण्डेय ने किया। इस दौरान त्रिभुवन यादव, राकेश साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

इन मितानिनों का किया सम्मान
ग्राम सेलूद के मितानिन सुधा अमृत, सुनीता कुर्रे, चित्ररेखा साहू, गोदावरी बंजारे, दुकलहीन जांगड़े , ग्राम पतोरा से धनेश्वरी साहू, बिंदु साहू, अंजनी साहू, रोहणी साहू, ललिता साहू, नोमन्त, लता साहू, बिमला बारले, चुनकट्टा से रूपा सोनवानी, अंजनी साहू, चित्ररेखा गायकवाड़, तुलसी कौशले का सम्मान किउल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *