भाजपा सुपेला मंडल द्वारा संगठन का विस्तार,,चंदेश्वरी , स्वााति उपाध्यक्ष बनेे

भिलाई–भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल के अध्यक्ष विजय जायसवाल के द्वारा आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों के अंतर्गत नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठन का विस्तार किया गया है. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडे के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू की सहमति से स्वाति गुप्ता एवं चंदेश्वरी बांधे को उपाध्यक्ष, रंजीत ठाकुर को मंत्री, अजय साहनी को सह कोषाध्यक्ष एवं रितेश दुबे को सह कार्यालय प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है. संपूर्ण कार्यकारिणी घोषित हो जाने के पश्चात सुपेला मंडल द्वारा बूथ स्तर की बैठक प्रारंभ कर दी गई है एवं समस्त पदाधिकारियों को पार्टी के आगामी कार्यक्रम से अवगत करा दिया गया है साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर दिए गए हैं. समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल के नेतृत्व में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राकेश पांडे जी से सौजन्य भेंट कर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *