माटी की सच्ची सेवा कर रहे है जन्मभूमि सेवा समिति सेलुद के सदस्य-जवाहर वर्मा

  • रिलायंस फाऊडेशन व जन्मभूमि कर्मचारी सेवा समिति द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
  • उप स्वास्थ्य केन्द्र सेलुद को व्हील चेयर व स्ट्रेचर मिला मरीजो को होगी सुविधा

पाटन ।रिलायंस फाऊडेशन व जन्मभूमि कर्मचारी सेवा समिति सेलुद के संयुक्त तत्वाधान में उप स्वास्थ्य केन्द्र सेलुद में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ भगवान धनवंतरि की पुजा अर्चना के साथ हुआ । इस शिविर में लाभार्थी मरीजो को विशेषज्ञ डाँक्टरो द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ दवाई भी दिया गया । इस कार्यक्रम के अतिथि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने कहा कि मनुष्य के जीवन में बहुत से समय रहते है । जिसमें हम धन और शोहरत कमाते है ।लेकिन जीवन के अंतिम पडाव में यह काम नहीं आता है ।तब हमें अपने जन्मभुमि की याद आती है ।मनुष्य माँ बाप की सेवा कर उसका कर्ज, गुरु की सेवा कर उसका कर्ज भी उतार सकते है लेकिन माटी का कर्ज कैसे उतारे यह प्रश्न हमेशा बना रहता है ।लेकिन इस माटी कर्ज को सच्चे तरीके से उतारने का कार्य जन्मभूमि सेवा समिति सेलुद के साथियों द्वारा किया जा रहा है । गाँव के सभी सक्षम लोगों को इस समिति से जुड़ना चाहिए और अन्य गाँव के लोगों को इस समिति से प्रेरणा लेकर ऐसे समिति का निर्माण कर अपनी माटी की सेवा करनी चाहिए । उप स्वास्थ्य केन्द्र सेलुद द्वारा अतिरिक्त कक्ष की मांग व जन्मभूमि कर्मचारी सेवा समिति द्वारा अपने विभिन्न क्रियाकलापों को पुरा करने के लिए गाँव के अनुपयोगी भवन को समिति को देने की मांग पर कहा कि पाटन विधानसभा के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के द्वारा पाटन में कोई भी जायज मांग को पुरा करने की बात पाटन के सभी कार्यक्रम में करते आ रहे है ।मैं उन तक यह मांग पहुंचा दुंगा और निश्चित रुप से आपका मांग पुरा होगा । एक व्हील चेयर उप स्वास्थ्य केन्द्र सेलुद को और देने की घोषणा किया । कार्यक्रम को पाटन जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे पाटन बी एम ओ आशीष शर्मा सरपंच खेमिन साहु ने भी संबोधित किया । जन्म भूमि कर्मचारी सेवा समिति सेलुद द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र सेलुद में मरीजो के सुविधा के लिए एक व्हीलचेयर व एक स्ट्रेचर दान में दिया गया । रिलायंस फाऊडेशन द्वारा सभी उपस्थित ग्रामीणों को मास्क सेनेटाइजर व दवाई वितरण भी किया गया । आभार प्रदर्शन व मांग पत्र समिति के उपाध्यक्ष रामनाथ यादव ने व कार्यक्रम का संचालन बलराम यादव ने किया ।इस अवसर रिलायंस फाऊडेशन से प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहु,कार्यक्रम सहायक डायमंड सिंह,लक्ष्मी नारायण साहु,संतोष वर्मा,दानेश्वर वर्मा, बी एल वर्मा,रामनाथ यादव, बलराम वर्मा, रघुनंदन लाल, दुलार ठाकुर,अनिल बनपेला, डाँक्टर आयशा परवीन, वंदना शर्मा आर एम ए, जोएसी जाय,विकांत ध्रुव, नेहा चंद्राकर, राजेन्द्र टंडन, अमरीका देशलहरे, वंदना चौधरी,प्रीति वर्मा, होमलाल देवाँगन सहित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *