रोशन सिंह@उतई ।आरोग्यवेदा उतई में भारत सरकार स्वास्थ्य विभाग (NIN-PUNE नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी पुणे) के थीम रोग मुक्त भारत के आधार पर आयोजित किया जिसमें नस व हड्डी से संबंधित समस्त ब्याधियों जैसे कमर दर्द, स्लीप डिस्क, साईटिका, आर्थराईटिस, लकवा, आपरेशन पश्चात जकड़न, गर्दन व स्पाईन (रीढ़) रोगियों/समस्या निवारण हेतु चिकित्सा परामर्श व चिकित्सा शिविर व योगासन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री डीकेन्द्र हिरवानी जी ने प्राकृतिक चिकित्सा व योग द्वारा हम अपने आप को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं बताऐ साथ ही समरस सियान संगठन उतई के अध्यक्ष पुनाराम साहू ने इस विशेष दिवस की बधाई देते हुए बुजुर्ग अपना ध्यान कैसे रखें बताये व आरोग्यवेदा के स़ंचालक डाँ. प्रेमलाल पटेल ने अपने संक्षिप्त ब्याख्यान में क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंच रचित इति, अधम शरीरा अर्थात पंचतत्व का उपयोग कर हम अपने शरीर को बीमार होने से पहले ही कैसे बचा कर रख सकते हैं बताये साथ ही योगासन प्रतियोगिता में प्रथम, द्तीय विजेताओं को नगद पुरस्कार, मोमेंटो व प्रमाण पत्र एवं समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र , मेडल दिया गया कार्यक्रम का संचालन युवराज साहू द्वारा किया गया, राम अवतार चंद्राकर, टिकेश्वर पटेल, धीरेन्द्र वर्मा, सिमरन कौर, शिवम जंघेल का विशेष सहयोग रहा।
प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर नस व हड्डी रोग परीक्षण चिकित्सा शिविर एवं योगासन प्रतियोगिता उतई में सम्पन्न
