प्रदेश पत्रकार यूनियन का हुआ गठन ,,, स्वत्रंत पत्रकार देवेंद्र राजपूत बने जिला अध्यक्ष

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद :- पत्रकारों के हित के लिए अग्रणी संगठन प्रदेश पत्रकार यूनियन के बैनर तले गरियाबंद जिले के पत्रकारो का सम्मेलन माँ जतमई धाम में आयोजित किया गया था इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सान्याल ,, अध्यक्षता प्रदेश महासचिव सतीष बौद्ध ,, विशेष अतिथि प्रदेश संयोजक गिरीश राज साहू , संजय पाठक सम्लित हुए
पत्रकार सम्मेलन में देवभोग , मैनपुर , गरियाबंद , छुरा , फिंगेश्वर , राजिम के पत्रकार भारी संख्या में शामिल हो कर संगठन के उद्देश्य को समझते हुए पत्रकारों को होने वाले समस्या व जिले में संगठन के निर्माण पर चर्चा करते हुए 72 पत्रकारो द्वारा विधिवत सदस्यता ग्रहण करते हुए सर्व सम्म्मति से गरियाबंद के निष्पक्ष स्वत्रंत पत्रकार को जिला अध्यक्ष बनाया गया

कार्यक्रम की शुरुआत में जतमई मंदिर में मां जतमई की पूजा अर्चना कर सभागृह में भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण करते हुए प्रदेश नेतृत्व से पहुंचे अतिथियों का स्वागत वंदन किया गया ,,, सम्मेलन को प्रथम संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ने कहा पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले सभी साथियो को एकजुट करना और सबकी हक के लिए लड़ना ही प्रदेश पत्रकार यूनियन का मुख्य उद्देश्य है
इस यूनियन का गठन पूरे प्रदेश में हुआ है आगे राष्ट्रीय स्तर पर भी विस्तार किया जा रहा है बहुत जल्द छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर का पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा

प्रदेश संयोजक गिरीश राज साहू ने कहा पत्रकार सुरक्षा कानून को ले कर हमरा संगठन लगातार शासन प्रशासन के चर्चा कर रहा है पिछे माह भिलाई में राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी आयोजित किया गया था जिसमे छत्तीसगढ़ के अलावा राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सम्मिलित हुए थे जहाँ पत्रकारो के हित के लिए बहुत सारे मांग रखे गए है

संबोधित की अगली कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष ने नव नियुक्त जिला देवेंद्र राजपूत को नियुक्त पत्र सौपते हुए कहा की हमारा संगठन काम करने में विश्वास रखता है हमने पूरे प्रदेश में गांव के पत्रकार साथियो को जोड़ा है अब गरियाबंद जिला में भी संगठन का विशाल टीम बन गया है इस जिले में पत्रकारों की आवाज अब राजधानी सहित पूरे प्रदेश स्तर पर उठेगी पत्रकारो को उनका हक दीवाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है सब को संगठित हो कार्य करते हुए संगठन का विस्तार करना है शानदार सम्मेलन आयोजित करने के लिए मैं गरियाबंद जिले के पत्रकार साथियो को शुभकामनाएं देता हूं

सम्मेलन में स्वागत उद्बोधन वरिष्ठ पत्रकार रोशन अवस्थी जिला संरक्षक श्रवण सत्पत्ति जिला माहसचिव हेमंत तिवरी व पांचो ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने विचार रखे

सम्मेलन में 20 पेपर वितरकों किया गया सम्मान
पत्रकार सम्मेलन में यह पहला अवसर था जब न्यूज़ पेपर को घर घर बाटने वाले पत्रकार सहयोगियों को आमंत्रित कर उनकी समस्या को सुनते हुए उन्हें मंच पर तिलक लगा कर फूल माला पहनते हु प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया गया व शासन के योजनाओं का लाभ दिलवाने का पहल किया गया

जिला कार्यकारिणी एवम पांच ब्लाक के अध्यक्षों की हुई नियुक्ति
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजपूत ने जिला कार्यकारिणी व पांचों विकासखंड के अध्यक्षों की घोषणा करते हुए प्रदेश नेतृत्व के हाथों सम्मान व नियुक्त पत्र दिलवाया
जिला कार्यकरणी में जिला महासचिव हेमन्त तिवारी तोरेंगा
जिला संरक्षक श्रवण सत्पत्ति अमलिपदर
जिलाउपाध्यक्ष सुयश सोनी फिंगेश्वर
जिलाउपाध्यक्ष श्री मति रितु सोम गरियाबंद
जिला कोषाध्यक्ष भोला साहू फिंगेश्वर
जिला मीडिया प्रभारी परमेश्वर साहू फिलझार

जिला कोर कमेटी वरिष्ठ सदस्य नागेश तिवारी पांडुका
जिला कोर कमेटी सदस्य व संरक्षक देवभोग ब्लाक टेकलाल प्रधान देवभोग

जिलासचिव छेत्रपाल सिन्हा पांडुका

ब्लॉक अध्यक्ष देवभोग आदित्य बेहरा

ब्लॉक अध्यक्ष मैनपुर त्रिलोकी तिवारी

ब्लॉक अध्यक्ष गरियाबंद चंद्रहास निषाद

ब्लॉक अध्यक्ष छुरा परमेश्वर राजपूत

ब्लॉक अध्यक्ष फिंगेश्वर किरण कुमार साहू

वरिष्ठ पत्रकार रोशन अवस्थी को प्रदेश में अहम जिम्मेदारी

गरियाबंद ज़िले के टीम की सक्रियता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन के सबसे जिले के वरिष्ठ पत्रकार रोशन अवस्थी अमलिपदर को प्रदेश उपाध्यक्ष महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई साथ ही अमर स्तंभ के स्थानीय संपादक प्रकाश यादव को प्रदेश कार्यकारिणी व युवा पत्रकार प्रतीक बेहरा को संभाग पदाधिकारी नियुक्त किया गया
पत्रकारों के हित में सदैव कार्य करूंगा ,, देवेंद्र
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजपूत ने सम्मेलन में उपस्थित सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन ने मुझे जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है मैं आप सब को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं हमेशा पत्रकारों के हित में कार्य करूंगा टीम के पदाधिकारी हो या सदस्य सभी को साथ लेकर चलूंगा बहुत जल्द जिला मुख्यालय में संगठन का अपना कार्यालय होगा जिले कई पत्रकरो के ऊपर झूठा आरोप और कार्यवाही हुआ है जिसके लिए रणनीति बना कर शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा आगे संगठन का और विस्तार किया जाएगा पेपर वितरक साथियों को श्रम कार्ड ,, सायकल योजना सहित शासन के अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पहल किया जाएगा हम सब एक है एकता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेंगे पत्रकारिता के क्षेत्र को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *