✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद — विशाल महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को सफल बनाने हेतु गरियाबंद के अंतर्गत विकासखंड के महिलाएं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निरंतर कार्य में लगे हुए हैं 21 नवंबर 2021 दिन रविवार को गरियाबंद जिले के गांधी मैदान में विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें सामाजिक सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावन महिलाएं की शक्तियों का सम्मान किया जाना है जिसमें प्रमुख रूप से महिलाओं को आत्मरक्षा समाज को नशा मुक्त, शिक्षा, स्वास्थ, स्वच्छता एवं स्वालंबन को लेकर के आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें सम्मान दिया जाएगा आज के युग में महिलाएं भी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और निरंतर आगे बढ़ रही हैं इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन राज्यपाल अनुसुइया उइके एवं श्रीमती रजनी रजक, श्रीमती सीमा कौशिक, सुश्री मोना सेन ,एवं पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव पहुंचेंगे कार्यक्रम में आई हुई नारी शक्तियों को उनके कार्य के लिए प्रोत्साहन करेंगे एवं विशाल महिला सम्मेलन को सफल बनाने हेतु सिर्फ महिला शक्तियों से सहयोग के स्वरूप में केवल दो मुट्ठी चावल तो मुट्ठी दाल एवं ₹2 और पुरानी साड़ी लिया जा रहा है इसका उपयोग महासम्मेलन में किया जाएगा विकासखंड मैनपुर के अंतर्गत पीआरपी(क्लस्टर प्रभारी बिहान योजना) श्रीमती निधि साहू एवं उनकी टीम मंजू सिन्हा, भुमिलता यादव जनपद सदस्य, रागेश्वरी साहू ,चितांजलि यादव, तिलोत्तमा यादव, टिक मणि कोमर्रा, श्रुति ध्रुव ,मीत सूर्यवंशी, मथुरा बघेल, गांव गांव जाकर महिलाओं को कार्यक्रम के बारे में बता करके एवं उनसे कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दो मुट्ठी चावल तो मुट्ठी दाल एवं पुरानी साड़ी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग के स्वरूप में लिया जा रहा है
