प्रवासी मजदूरों को दिया गया प्रस्थान पूर्व प्रशिक्षण-जन साहस संस्था


छुरा….. जनसाहस संस्था के एम आर सी प्रोग्राम के अंतर्गत गरियाबंद जिला के छुरा ब्लॉक के मडेली गांव में प्रवासी मजदूरों को प्रस्थान पूर्व प्रशिक्षण दिया गया जिसमें 13 महिला व 22 पुरुष प्रवासी मजदूरों ने सहभागिता की।
जिसमें छुरा ब्लॉक के फील्ड ऑफिसर पुलकित बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा मजदूरों को पलायन के बाद क्या सावधानी बरतनी चाहिए तथा उनके अधिकारों के बारे में व मजदूर हेल्पलाइन नंबर-18002000211 के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जन साथी मीनू वर्मा ने ई -श्रम कार्ड तथा अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी दी उसके बाद महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, पोषण एवं समाज में सम्मान की स्थिति का महत्व बताते हुए महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 180030002852 की जानकारी दी इसमें ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे तथा हमारा सहयोग किया। श्री पुलकित के द्वारा संस्था द्वारा समाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया तथा विस्तृत रूप से बताया गया कि योजनाओं का लाभ प्रवासी मजदूर किस प्रकार से ले सकते हैं।
इस प्रस्थान पूर्व बैठक में जन साहस संस्था के पुलकित साहु (FO), जनसाथी मीनु वर्मा, तरुण नेताम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *