खूड़मुड़ा नंदघर में बालदिवस का आयोजन किया गया

पाटन। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन वेदांता की सहयोगी संस्था जन मित्रम के द्वारा 14 नवम्बर बाल दिवस के अवसर पर नंदघर आंगनबाड़ी खुडमुडा़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आईसीडीएस परियोजनाओं अधिकारी श्रीमती सुनिता सिंग(सीडीपीओ जामगांव एम) ने पं. जवाहरलाल नेहरू की तेेेलचित्र में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही रिंकी साहु (सीसी ) , डीपीएम धर्मेन्द्र साहू ,श्रीमती पुष्पा धर्मेन्द्र सोनकर सरपंच ग्राम पंचायत खुडमुडा़, ओमप्रकाश साहु, कुशुमलता विश्वकर्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,वत्सला ठाकुर आं.का.,चन्द्रकला सोनकर आं.का., भुवनेश्वरी साहु आं. का., रमैया साहू आं. का., एवं आंगनबाड़ी साहायिका सुरेखा निषाद कामिन निषाद, सरस्वती निषाद, परमिला साहू और आंगनबाड़ी के 53 नन्हे बच्चों के साथ हर्षोल्लास से बालदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पोषण रंगोली, बच्चों को रोटी, सब्जी, हलवा बिस्कुट, चौकलेट एवं नारियल दिया गया साथ ही रिंकी साहु द्वारा कोविड 19 का पालन करते हुए मास्क वितरण किया गया।
बालदिवस समारोह में आईसीडीएस परियोजनाओं अधिकारी श्रीमती सुनिता सिंह ने कुपोषित बच्चों के पालन के तौर तरीके एवं बच्चे के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी एवं सुझाव भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *