छत्तीसगढ़ धोबी समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक एकता मंच के आह्वान पर बिलासपुर जिला के सीपत के नजदीक जांजी में 21नवंबर दिन रविवार को सुबह 11 बजे से आयोजित किया गया है। जिसमें धोबी समाज के द्धारा एक प्रदेश एक अध्यक्ष का आह्वान भिलाई नगर से प्रारंभ किया गया है। उसी के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव कराने सर्वसम्मति से चुनाव तिथी निधारित करने हेतु सभी फिरको के धोबी समाज के सामाजिक बंधुओं का बैठक रखा गया है।
उक्त जानकारी दुर्ग जिला एकता मंच धोबी समाज के युवा अध्यक्ष नेमचंद निर्मलकर, ने दी है। और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
