भाजपा सुपेला मंडल द्वारा वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित…


भिलाई—भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल द्वारा विगत दिनों अत्यंत ही दुखद एवं हृदय विदारक घटना में मणिपुर माओवादी हमले में शहीद हुए हमारे छ.ग. रायगढ़ के कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनुजा त्रिपाठी एवं 5 वर्षीय पुत्र अबीर त्रिपाठी के अलावा असम राइफल्स के 4 वीर सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. भाजपा सुपेला मंडल, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा नेहरू नगर भिलाई स्थित शहीद चौक पर कैंडल मार्च निकालकर भारत मां के वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई. देशभक्ति से परिपूर्ण नारे लगाते हुए, उनके देश हित में दिए गए बलिदान को नमन किया गया एवं मृत आत्मा की सद्गति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई .उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुपेला मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रमा राजपूत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सौरव जायसवाल के साथ ही रमेश दादर, अखिलेश वर्मा, दीपक भोंडेकर, रूप राम साहू, यशवंत पार्लेवार, रंजीत ठाकुर ,स्वाति गुप्ता, मीरा बोरकर ,चंदेश्वरी बांधे, कुलवंत कौर ,संध्या देवी, रीमा शुक्ला, श्रीराम जयसवाल ,अनिल सिंह, उत्तम साहू ,सुनील शर्मा, सोम भट्ट, ऋषिवन साहू, रितेश दुबे ,रवि गणवीर, आशुतोष तिवारी, दिनेश देवांगन ,रोहित दुबे, पंकज कुमार, सचिन कश्यप, सृष्टि सेन गुप्ता ,राखी शुक्ला, समीक्षा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता प्रदान की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *