छुरा – 21नवंबर दिन रविवार को गांधी मैदान गरियाबंद में विशाल महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया है । जिनको सफल बनाने के लिए जिला रजक समाज महिला संगठन का बैठक लतादेवी निर्मलकर के अध्यक्षता में स्थानीय सामाजिक भवन में आयोजित किया । जिसमें बताया गया कि पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के नेतृत्व व छत्तीसगढ़िया सर्व समाज अध्यक्ष रमेश यदु के मार्गदर्शन में यह विशाल महिला सम्मेलन कार्यक्रम रखा गया है ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके उपस्थित रहेंगे ।इस महिला सम्मेलन में समाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने एवं प्रतिभावन महिला शक्तियों का सम्मान किया जाना है उन्होंने आगे बताया पूरे प्रदेश में यह पहला ऐसा कार्यक्रम है जो बगैर शासकीय सहयोग से किया जा रहा है सिर्फ प्रत्येक महिला शक्तियों के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें दो मुट्ठी चावल,दो मुट्ठी दाल,दो रुपए पैसा एवं एक पुरानी साड़ी सहयोग लिया जा रहा है ।इस पुरानी साड़ियों से मंच और विशाल पंडाल का निर्माण किया जाऐगा और इस कार्यक्रम को सफल बनाने पिछले डेढ़ माह से गरियाबंद जिले के मैनपुर देवभोग सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का लगातार वे दौरा कर रही है ।जिसमें पद्मश्री फुलबासन यादव, छत्तीसगढ़ लोक कलाकार सीमा कौशिक,मोना सेन, रजनी रजक ,जिला पंचायत सभापति एवं प्रदेश अध्यक्ष लोकेश्वरी नेताम, जिला पंचायत सभापति, धनमती यादव, जिला अध्यक्ष मधुबाला रात्रे व अन्य महिलाऐ गांव गांव पहुंच कर कार्यक्रम में आने की अपील किया जा रहा है।
आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है उन्हें सिर्फ अवसर मिलना चाहिए विशाल महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में महिलाओं को आत्मरक्षा, नशाखोरी के दुष्प्रभाव, शिक्षा, स्वस्थ, स्वच्छता, व्यवसाय तथा आर्थिक रूप से स्वालंबन बनने की विषय में चर्चा कि जाऐगी।
इस अवसर पर
श्रीमती लतादेवी निर्मलकर – अध्यक्ष
श्रीमती अहिल्या बाई- कोषाध्यक्ष
श्रीमती कुंज बाई श्रीमती फुलबाई – संरक्षक ,भुनेश्वरी बाई- सहसचिव, श्रीमती खेदी बाई- पंच, श्रीमती देवकी बाई ,श्रीमती अमृत बाई ,श्रीमती कुमारी बाई ,श्रीमती पुष्पा, कुमारी तुलेसी निर्मलकर ,श्रीमती मीरा बाई ,श्रीमती कमितला बाई ,श्रीमती प्रीति बाला ,श्रीमती नमेश निर्मलकर ,के साथ साथ अन्य सदस्यगण उपस्थित थे
21नवंबर को विशाल महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को सफल बनाने किया अपील : रजक समाज(महिला)
