परेवाडीह में बहुद्देश्यीय पशु चिकित्सा,काफ रैली एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

पाटन। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ दुर्ग के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मुख्य ग्राम योजना दुर्ग एवं मोबाईल यूनिट दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य ग्राम ईकाई डुण्डेरा द्वारा महकाखुर्द पंचायत अन्तर्गत ग्राम परेवाडीह में दिनांक 15 नवम्बर 2021 दिन सोमवार को निःशुल्क बहुद्देश्यीय पशु चिकित्सा शिविर, काफ रैली, कृषक संगोष्ठी के साथ साथ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत पाटन ब्लॉक के सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं सरपंच माहकाखुर्द सुरेन्द्र गायकवाड़ के हाथों भगवान श्री कृष्ण जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना द्वारा किया गया ।
पशु चिकित्सा शिविर में विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पशु उपचार संख्या 39, औषधि वितरण 157, कृमिनाशक दवाईयों का वितरण 155, जूँ नाशक दवा वितरण संख्या 99, बांझपन उपचार 02,
गर्भ परीक्षण 03, कार्य संम्पन्न किया गया । काफ रैली अन्तर्गत विभिन्न उन्नत नस्लों के 35 बछड़ा बछियों का प्रदर्शन किया गया जिसे उपस्थित अतिथियों द्वारा बहुत ही सराहा गया ।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य ग्राम योजना दुर्ग के प्रभारी डाँ. सी.पी.मिश्रा द्वारा विभाग के अति महत्वाकांक्षी योजना पशुओं में “कृत्रिम गर्भाधान से नस्ल सुधार एवं बधियाकरण “विषय पर विस्तार से संबोधन, प्रभारी मुख्य ग्राम ईकाई डुण्डेरा एन. के. देवाँगन द्वारा विभाग में संचालित विभीन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में,प्रभारी मुख्य ग्राम ईकाई सिरसाकला अवतार सिंग द्वारा पशुओं में होने वाली विभिन्न संक्रामक रोगों तथा उनके रोकथाम के उपाय तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र गायकवाड़ द्वारा बहुद्देश्यीय शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
शिविर का आयोजन एवं संयोजन प्रभारी मुख्य ग्राम ईकाई डुण्डेरा एन. के. देवाँगन द्वारा किया गया ।
शिविर में चरवाहा ललित यादव तथा योगेश यादव को विभागीय गतिविधियों में सहयोग हेतु विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा ग्राम वासियों द्वारा सम्मानित किया गया ।
उक्त पशु चिकित्सा शिविर में विभागीय अधिकारी कर्मचारियों में डाँ. सी.पी.मिश्रा प्रभारी मुख्य ग्राम योजना दुर्ग, एन. के. देवाँगन प्रभारी मुख्य ग्राम ईकाई डुण्डेरा, अवतार सिग प्रभारी मुख्य ग्राम ईकाई सिरसाकला, श्री मति रुचि परमार प्रभारी मुख्य ग्राम ईकाई खोपली , श्री सुरेश साहूजी सहा.पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी मोबाईल यूनिट दुर्ग ,पशु परिचारकों में नेतराम यादव , टिकेन्द्र यादव,श्री देवाँगन के साथ साथ ग्राम पंचायत सचिव श्री मति लतेश्वरी सोनवानी ,रोजगार सहायक श्री धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा, पंच डुलेश्वर यादव, श्रीमति किरण ठाकुर, भागवत प्रसाद यादव, भुवनलाल यादव, घाँसूराम यादव, रेखराम यादव, राम कुमार यादव, योगेश यादव, टेकराम यादव, चन्द्रकुमार यादव, बिसत यादव, सुकदेव यादव, ललित यादव, श्रीमति तामीन यादव, श्रीमति रमशिला यादव,श्रीमति द्रौपदी यादव, श्रीमति दामिनि यादव, श्रीमति रितु यादव का सहयोग विशेष सराहनीय रहा ।
कार्यक्रम का संचालन एन. के. देवाँगन प्रभारी मुख्य ग्राम ईकाई डुण्डेरा द्वारा तथा आभार प्रदर्शन नेतराम यादव द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *