शासकीय कन्या स्कूल उतई में बाल मेला का आयोजन हुआ

रोशन सिंह@उतई ।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई प्रांगण में बाल दिवस के पूर्व संध्या पर बाल मेले का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी थे।अध्यक्षता संस्था प्रमुख चंद्रकिरण साहू ने की।कार्यक्रम स्वागत भाषण संस्था प्रमुख चंद्र किरण साहू ने प्रस्तुत की।मुख्य अतिथि हिरवानी ने संबोधित करते हुए कहा की बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों पर ध्यान दिलाना चाहिए जिससे उनके अंदर छिपी हुई अन्य कला का भी सामने उभर कर आती है इसके अलावा शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जाना चाहिए जिससे उन्हें वातावरण की जानकारी होती है।बच्चो को कोरोना वायरस पर भी इंगित करते हुए कहा की अभी भी हमे मास्क का सहारा लेना है।इस अवसर पर प्राथमिक शाला से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने तरह तरह के व्यंजन एवं शैक्षिणक गतिविधियों पर चित्रकला बनाए थे ।जिसमे बच्चो ने विज्ञान पर आधारित चित्रकला,कोरोना वायरस से बचने जानकारियां,व्यंजन में इटली,भेल,गुपचुप,बड़ा, ढोकला एवं अन्य प्रकार के व्यंजन बनाए थे।इस दौरान प्रधान पाठक सरोज बघेल पार्षद सरस्वती साहू शाला विकास प्रबंधन समिति राधिका हिरवानी, सुनीता वर्मा अंजना चौहान यास्मीन सिद्दीकी सावंत राम साहू एम एल ध्रुव पीएल देवांगन जीएल साहू साधना अग्रवाल,रमेश बारले ए के साहू एल आर साहू मोतीलाल साहू डी वर्मा आर शितोले नमिता बंसल ईश्वर सोनबेर मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *