पाटन— स्वच्छ अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण मिशन में हिस्सा लेने के लिये पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप को दिल्ली आमंत्रित किया गया है ज्ञात हो कि नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के माननीय राष्ट्र्पति के अध्यक्षता में 20 नवंबर को स्वक्षता सर्वेक्षण 2021 स्टार रेटिंग सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड आयोजित किया गया है जिसमे पाटन नपा के मुखिया को पुरस्कृत किया जावेगा,, अध्यक्ष के साथ सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय,नोडल अधिकारी थानेश्वर वर्मा,स्टेट कोऑर्डिनेटर शिखा सिंह भी साथ जायँगे केंद्र ने स्वक्षता अमृत महोत्सव के लिये 5 नगर पालिका निगम,5नगर पालिका परिषद एवं 5 नगर पंचायत का चयन किया गया है
