अमलेश्वर को नगर पंचायत बनाये जाने ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित

पाटन। उपसचिव छग शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के द्वारा ग्राम पंचायत अमलेश्वर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के सम्बंध में छग नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा5(1) के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलेश्वर को नगर पंचायत बनाये जाने हेतु ग्राम सभा मे अभिमत सहित प्रतिवेदन मांगा गया था। जिसके तहत ग्राम पंचायत अमलेश्वर में गुरुवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने पर चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने ग्राम को नगर पंचायत बनाये जाने पर अपने अभिमत दिया। इस मौके पर उपस्थित जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने कहा कि ग्राम पंचायत अमलेश्वर को नगर पंचायत बनाने से यहां का विकास होगा और लोगों को सभी प्रकार की सहुलियतें मिलेगी। लंबे समय से लोग नगर पंचायत की मांग कर रहे थे। उन्होंने छग शासन नगरीय प्रशासन द्वारा अमलेश्वर को नगर पंचायत बनाने के निर्णय का स्वागत किया। ग्राम सभा की बैठक में प्रमुख रूप से सरपंच नंदिनी पठारी, सचिव यशवंत आडिल सहित अन्य उपस्थित थे।
गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत अमलेश्वर अब कस्बा का रूप ले चुकी है। ग्राम अमलेश्वर विभिन्न कालोनियों में बसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *