डुन्डेरा में हो रहा चहुमुखी विकास,धार्मिक स्थल सहित मूलभूत सुविधा का हो रहा विस्तार

मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी है डुन्डेरा को करोड़ों की विकास कार्य की सौगात

रोशन सिंह@उतई।नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड डुन्डेरा में चहुंमुखी विकास हो रही है,सभी गली मोहल्ले में मूलभूत सुविधा का विस्तार जारी है प्रदेश के गृह मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू के अनुशंसा से ग्राम में साढ़े तीन करोड़ की राशि से अधिक का विकास कार्य हो रहा है। जिसमें आम जनों के मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सभी गली मोहल्लों में नाली,सीमेंटकरण कार्य सहित धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार व खेल मैदान,तालाब निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम रिसाली के पूर्व एल्डरमैन तरुण बंजारे ने बताया कि ग्राम की विभिन्न समाज , संगठन तथा आम जनों के मांग व सुझाव पर विधायक ताम्रध्वज साहू ने डुन्डेरा के विकास के लिए करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत किए हैं जिससे डुन्डेरा की तस्वीर बदल रही है,उक्त प्रमुख विकास कार्यों में बरमदेव मंदिर पहुंच मार्ग रोड निर्माण ,मंदिर परिसर में डोम सेड व पेवर ब्लॉक निर्माण,शिव मंदिर का जीर्णोद्धार,मातर स्थल में मंच व पेवर ब्लॉक निर्माण,गुरु घासीदास मंदिर निर्माण, शीतला मंदिर में कलश निर्माण,बाजार में पौनी पसारी शेड निर्माण,आदर्श गौठान निर्माण,स्कूल में अतिरिक्त कक्ष एवँ बाउंड्रीवाल निर्माण,मिनीमाता गार्डन निर्माण, वर्टिकल गार्डन निर्माण,फव्वारा का संधारण कार्य,खेल मैदान में वॉलीबॉल कोर्ट बैडमिंटन कोर्ट व क्रिकेट प्रैक्टिस क्लब निर्माण,ढीमर समाज का सामुदायिक भवन,सियान सदन निर्माण, वार्ड कार्यालय के पास गार्डन निर्माण,कर्मा भवन में टाइल्स व मंच निर्माण तथा बोर खनन कार्य,विभिन्न मोहल्लों में झूला तथा ओपन जिम की स्थापना,तालाब सौंदर्यीकरण व घाट निर्माण, विभिन्न मोहल्ले में पांच मंच निर्माण ,ग्राम में गौरा चौरा और जैतखाम का जीर्णोद्धार फलड लाइट सहित विभिन्न मोहल्लों में नाली व सीमेंटीकरण कार्य किया जा रहा है साथ ही सबसे बड़ी सौग़ात उतई डुन्डेरा से सोमनी मार्ग का चौड़ीकरण कार्य है।उपरोक्त कार्यो में कुछ पूर्ण हो चुके हैं,और कुछ कार्य निर्माणाधीन है।विकास कार्यो के लिए समस्त ग्राम वासियों ने मंत्री जी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *