मड़ेली में दिव्यांग सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

-छुरा/….गरियाबंद जिला के छुरा विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मड़ेली में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन पंचायत की ओर से रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज पटेल, सरपंच श्रीमति लक्ष्मी गजेन्द्र ठाकुर, उपसरपंच भीखम सिंह ठाकुर, गजेन्द्र ठाकुर, तेजराम निर्मलकर, जीवन टाण्डे ,जनक टाण्डे पंच श्रीमती यशोदा ठाकुर, श्री मति दशोद संत. उपस्थित सभी दिव्यांगों को साल एवं श्रीफल भेंट कर दिव्यांगों की समस्याओं से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण करने की बात सरपंच लक्ष्मी ठाकुर के द्वारा कही गई।
इस अवसर पर विशेष पिछड़ी कमार जन जाति के दिव्यांग चेतन सिंग कमार के द्वारा आने जाने के साधन नहीं होने के चलते पढ़ाई छोड़ देने की बात कही गई, जिन पर सरपंच एवं समाज सेवक मनोज पटेल के द्वारा आगे पढ़ाई करने हेतु संसाधन उपलब्ध कराने की बात कहते हुए आगे की पढ़ाई के लिये प्रेरित किया गया। और उन्होंंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में शामिल होना सौभाग्य एवं आत्मा को संतुष्ट करने वाला अवसर है।
ग्रामवासियों ने कहा बड़ी संख्या में दिव्यांगों की जीवन-शैली को सामान्य बनाने में पटेल जी ने अमूल्य योगदान दे रहे हैं। मनोज पटेल अपने सादे जीवन के लिए जाने जाते हैं। अपने सरल सहज स्वभाव के सहयोग में बड़ी निष्ठा से काम में लगा है। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे ऊर्जावान व्यक्ति जिन्होंने नि: सर्वार्थ भाव से जन का सहयोग करें वह ईश्वर का स्वरुप है।हम उस ईश्वर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नमन वंदन करते हैं।
समाजसेवी मनोज पटेल सर्व समाज के दिव्यागों के लिए तीन दशक से सहयोग कर रहे हैं।
इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *