उतई नगरवासियों की सुख- समृद्धि और ऐश्वर्य के लिये शीतला मंदिर में होगी पूजा-अर्चना सांसद विजय बघेल होंगे शामिल

रोशन सिंह@उतई। उतई नगर के नगरवासियों के सुख समृद्धि ऐश्वर्य के लिए नगर के शीतला मंदिर में स्थित सभी देवी देवताओं का पूजा अर्चना करने हेतु सांसद प्रतिनिधि रोहित साहू के नेतृत्व में सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर कार्यक्रम में समय प्रदान करने की अनुमति लेने सांसद के निज निवास में जाकर मुलाकात किए। सांसद विजय बघेल ने 15 नवंबर को सुबह 11 बजे का समय प्रदान किया है।कार्यक्रम आयोजक सांसद प्रतिनिधि रोहित साहू ने बताया की सुबह 10 बजे शीतला मंदिर में नगर पुरोहित पंडित उमाशंकर अवस्थी द्वारा शीतला माता के साथ परिसर में स्थित सभी देवी देवताओं का विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ किया जाएगा। तदपश्चात शीतला मंदिर में महाप्रसादी खिचड़ी हलवा का वितरण किया जाएगा। एवम नगर के मुक्तिधाम में 108 नग श्रीफल का पौधा रोपण किया जाएगा।इस दौरान जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर,उतई नगर भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू उतई भाजपा मंडल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंदू देवांगन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *