लोकेश्वर सिन्हा
गरियबन्द —-भारतीय किसान संघ के प्रदेश पदाधिकारी दुर्गा प्रसाद पाल (प्रदेश महामंत्री) एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री नवीन शेष की उपस्थिति में भारतीय किसान संघ जिला इकाई गरियाबंद का चुनाव रखा गया जिसमें सर्वसम्मति से फलेंद्र साहू को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया एवं इसी क्रम में जिला महामंत्री के पद पर गंगाराम सिन्हा को एवं जिला कोषाध्यक्ष के पद पर बलराम निषाद को चुना गया। साथ ही साथ जिला उपाध्यक्ष के पद पर अभिमन्यु ध्रुव एवं तुलसी राम साहू, जिला सह मंत्री नेहरू साहू एवं जिला कार्यालय मंत्री गयाराम, जिला युवा प्रमुख तोरेंद्र साहू, महिला प्रमुख निलेश्वरी साहूं, गौ सेवा प्रमुख दिनेश यादव, पर्यावरण प्रमुख खूबचंद चंद्राकर, राजस्व प्रमुख माधव सिंह ठाकुर, सहकारिता प्रमुख नरोत्तम साहू, विपणन प्रमुख पुष्पराज शाह, प्रचार प्रमुख राजेंद्र छत्री, कार्यकारिणी संरक्षक सदस्य चिंता राम कंवर एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
