मितानिन संघ की बैठक सम्पन्न,मितानिनों को मानदेय शासकीय कर्मचारी के समान देने सहित अनेकों विषय पर हुई चर्चा

परमेश्वर कुमार साहू@धमतरी। मितानिन संघ जिला धमतरी के द्वारा जिला के चारो ब्लॉक -मगरलोड,,नगरी,, कुरूद व धमतरी ब्लॉक के मितानिन संघ की आवश्यक बैठक क्रमश 7,8,9,10 नवम्बर को संपन्न हुआ। बैठक में उपस्थित मितानिनों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिला मितानिन संघ के जिला अध्यक्ष अनीता ध्रुव ने बताया कि मितानीन बहने लंबे समय से गर्भवती, शिशुवती महिलाओं एवं नन्हे शिशुओं की देखभाल से लेकर आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रही हैं, लेकिन सरकार द्वारा उन्हें पर्याप्त मानदेय राशि नहीं दिया जाता, जिससे आज की महंगाई में गुजारा करना मुश्किल हो गया है। इन्हीं समस्याओं देखते हुए आवश्यक बैठक आयोजित कर विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श कर चर्चा की गई। जिसमें मितानिन बहनों को तथा मितानिन प्रशिक्षक,, स्वस्थ्य पंचायत समन्वयक व ब्लॉक समन्वयक को शासकीय कर्मचारी घोषित कर नियुक्त करने, कोरोना भत्ता का तत्काल भुगतान करने, डिस्पेंसरी से लेकर अस्पतालों तक होने वाले दुव्र्यवहार पर रोक लगाने, उपस्वास्थ्य केन्द्र सहित सभी डिस्पेंसरियों में काम की व्यवस्था करने, परिवार के सदस्यों के लिये मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं की गारंटी करने, प्रोत्साहन राशि कटौती नहीं करने, मितानिन प्रशिक्षण को प्रति 6 महिना में 3 दिन का प्रशिक्षण देने की मांग, मितानिनों का मानदेय शासकीय कर्मचारी के समान देने सहित अनेकों मांग पर चर्चा हुई। जिस पर सभी मितानिन बहिनों ने मांग पर उच्च स्तरीय चर्चा कर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। मितानिनों का कहना है कि उन्हें फील्ड में काम करना पड़ता है फिर भी उन्हें किसी तरह का यात्रा भत्ता नहीं मिलता, प्राप्त मानदेय से ही गुजारा करना पड़ता है।

मौके पर रमशीला बाई चन्द्राकर,, भुनेशवरी सेन,, तिजिया बाई यादव,, दशोदा बाई ध्रुव,, देवकी बाई साहू,, केशरी बाई मानिकपुरी,, माला बाई ध्रुव,, ईशवरी बाई साहू,, लोकेश्वरी साहू,, शांति बाई ध्रुव,, हेमलता ध्रुव,, रम्भा बाई निषाद,, सुन्दरी बाई ध्रुव,, गणेशिया बाई ध्रुव,, सहित मितानिन संघ के जिला अध्यक्ष अनीता ध्रुव जी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *