पाटन। कवर्धा जिले में पिछले कुछ दिन पूर्व हुए साम्प्रदायिक हिंसा का मामला थमने का नाम नही ले रहा है।दुर्ग जिला में आज दुर्ग भिलाई सहित कई जगहों पर प्रदेश सरकार के मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया। उत्तर मंडल पाटन के बाजार चौक पाहन्दा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विहिप एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कवर्धा हिंसा में पीड़ित हिन्दू परिवार के साथियों को निशर्त जेल से रिहा करने का माँग किया है। साथ ही बिना किसी पक्षपात के दोषियों पर कड़ी करवाई करने की मांग की गई है साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री मोहम्मद अकबर को तत्काल मंत्री पद से हटाने की मांग की गई। अगर इस पर शीघ्रता से विचार नही किया गया तो हिन्दू समाज उग्र आंदोलन के लिए तैयार है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विकासखंड संघचालक राजेन्द्र साहू, समग्र विकास विभाग प्रमुख चेलाराम साहू, विधायक दल स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा, भाजपा अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन लोकमनी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य द्वय श्रीमती हर्षा चंद्राकर, मोनू साहू, महामंत्री उत्तर मंडल कैलाश यादव, उपाध्यक्ष टीकाराम साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन साहू, सरपंच मोहन साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजू बघेल, जिला युवा मोर्चा मंत्री केवल देवांगन, महामंत्री सागर सोनी, उप सरपंच सुरेन्द साहू, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष भारतलाल साहू, शेखर साहू कुंजलाल साहू फत्तेलाल साहू सांसद प्रतिनिधि डां कुलेश्वर निर्मलकर किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मन्नूलाल निर्मलकर चिन्टू देवांगन मनोहर यादव, प्रहलाद साहू, विश्वकर्मा पाल, ललित यादव, भुपेंद्र साहू, रामकुमार साहू, राजेश्वर साहू, विषेश्वर साहू, हरिश्चंद्र वर्मा, यज्ञनारायण वर्मा एवं समस्त कार्यकार्ता उपस्थित थे
उत्तर मंडल पाटन के ग्राम पाहन्दा अ में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री मोहम्मद अकबर का किया पुतला दहन
