सतरंगिया अभिनय मंच रामधुनी झांकी के साथ हुआ भव्य मातर महोत्सव का समापन

छुरा …… प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी जय गिरिराज मातर महोत्सव और समस्त ग्रामवासी पंडरीपानी(लोहझर) के सहयोग से भव्य मातर महोत्सव का आयोजन किया गया था।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत जरगांव की सरपंच श्रीमती नीलम बाबूलाल ध्रुव,अध्यक्षता मोतीराम साहू ग्राम पटेल,विशिष्ट अतिथि के रूप में खिलेश्वरी ध्रुव जनपद सदस्य छुरा,श्री बाबूलाल ध्रुव उपसरपंच,शीतल ध्रुव छुरा,पुनितराम ठाकुर इंटक ब्लांक अध्यक्ष,लक्ष्मण ठाकुर अध्यक्ष ग्राम विकास समिति,ताराचंद साहू सचिव ग्राम विकास समिति,पिंकी राकेश साहू वार्ड पंच,रूखमणी होमराम साहू वार्ड पंच,चन्द्रशेखर ध्रुव वार्ड पंच,जगदीश साहू पूर्व उपसरपंच, देवनारायण ध्रुव ,दुकाल ध्रुव वरिष्ठ नागरिक,नारद साहू और ग्राम के सभी प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।मातर महोत्सव का भव्य शुरूआत प्रातः मातर जागरण के साथ प्रारंभ हुवा। ततपश्चात आकर्षक वेशभूषा में सज धजकर यादवों की टोलियां के साथ पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ कर्णप्रिय राउत दोहों के साथ यादवों के घरों से झलमला की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।सभी यादव बंधुओ के द्वारा मातर भाठा में गौ माता को सोहाई और खिचड़ी भोग लगाया गया।भगवान श्रीकृष्ण चन्द्र की मंगल आरती के साथ महिला खेल कुर्सी दौड़,रस्सा खींच, मटका फोड़,युवा खेल में लोटा दौड़,बिस्कुट दौड़ का आयोजन किया गया।दोपहर पश्चात बाजे गाजे के साथ सभी यादवों की,ग्राम के देवी देवताओं की मड़ाई, बैरक की शोभा यात्रा निकाल इस भव्य मातर महोत्सव की अपलक परिदृश्य परिलक्षित हुवा।शाम को सभी अतिथियों के द्वारा खेल में विजेता प्रतिभागियों को श्रीफल,नगद पारितोषिक राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया और अतिथि उद्बोधन में बाबूलाल ध्रुव पूर्व सरपंच वर्तमान उपसरपंच जरगांव के द्वारा इस भव्य मातर महोत्सव के आयोजन और महिमा का बखान करते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन हमारी संस्कृति को परिलक्षित करती है।साथ ही सभी अतिथियों और कार्यक्रम को संचालित करने वाले गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध मानस मंच संचालक राधेलाल साहू शिक्षक को आयोजक समिति के द्वारा शाल व,श्रीफल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में सतरंगिया अभिनय मंच रामधुनी झांकी बम्हनी कोरासी की तारकासुर वध की आकर्षक और नयनाभिराम प्रस्तुति दर्शकों को मध्यरात्रि तक आनंद लेने मे विवश कर दिया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जनजागृति युवा एकता मंच,महिला कमांडो,जय शिव मानस मंडली,सभी महिला स्व सहायता समूह पंडरीपानी की महती भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *