धान बिक्री का बकाया राशि नहीं देने की बात पर गैंती से मार मार कर हत्या रकम लेनदेन की विवाद के चलते आरोपी ने किया हत्या

  • अंधे कत्ल की गुथ्थी नवपदस्थ थाना प्रभारी ने चंद घंटों में सुलझाया
  • घटना के बाद मौके से फरार था आरोपी
  • घेराबंदी कर ग्राम बोरसी से किया गया गिरफ्तार
  • घटना में प्रयुक्त गैंती को किया गया जप्त
  • गरियाबंद पुलिस की त्वरित कार्यवाही, थाना फिंगेश्वर में है मामला दर्ज

लोकेश्वर सिन्हा@ गरियाबन्द। मामला गरियबन्द जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिठी का है जहां खरीब फसल के बेचे हुए धान का पैसा नही देने चलते आरोपी ने हत्या करने के लिए गैंती से प्राणघातक हमला कर अपने ही गांव के पुराने मित्र की हत्या कर दिया।
ये घटना दिनाँक 06.11.2021 के दोपहर लगभग 03:00 बजे की हैं जिसमे महेश दीवान अपने घर मे सोया हुआ था तभी आरोपी उगेश साहू द्वारा फिर से धान बिक्री का पैसा मांगने के लिए मृतक के घर गया मृतक को सोया देख पास में रखे लोहे के गैंती से मृतक के सिर के कनपटी के पास प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया इसकी सूचना थाना फिंगेश्वर में मृतक का छोटा भाई त्रिवेद दीवान ने दिया जिस पर थाना फिंगेश्वर में धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मामला गंभीर प्रकृति का होने से जिला के आला अधिकारियों को अवगत कराया गया। वही थाना प्रभारी द्वारा आरोपी पता तलाश हेतु टीम बनकर आरोपी पता तलाश में टीम जुट गई। इसी दौरान मुखबिर ने आरोपी को ग्राम बोरसी में छुपे होने की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी उगेश साहू पिता स्व० जोहान साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम खैरझिठी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म कबूल कर घटना में प्रयुक्त लोहे के गैंती तथा खून लगे कपड़ों को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही ने निरीक्षक राजेश जगत, डोलामणि सिदार, रब्बान खान, नेमीचंद पटेल, करम जांगड़े, नरोत्तम वट्टी, सोहन यादव, रवि सोनवानी, यादराम पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *