पखांजूर:पेट्रोल-डीजल से वैट कम करे राज्य सरकार

पखांजूर। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पखांजुर द्वारा आज पेट्रोल पंप के सामने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से पेट्रोल डीजल के वैट में कटौती करने की मांग की है। मंडल अध्यक्ष शंकर सरकार ने कहा कोरोना जैसे महामारी से पूरा विश्व आर्थिक संकट से जूझ रहा है केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्र में हर प्रकार से लोगो को छूट देकर एवं 100 करोड़ मुफ्त वैक्सीन देकर भारत की विश्व मे सबसे ऊंचा स्थान दिलाया और यथा सम्भव राहत देने का कार्य किया है वही राज्य की भूपेश सरकार कोरोना काल मे भी शासकीय कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काट कर अपनी मंशा जाहिर की वर्तमान परिस्थितियों में बढ़ रहे कच्चे तेल में वृद्धि को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल में वैट कम कर आमजन को राहत देने का प्रयास किया 23 राज्यो में वैट में और कमी कर अपने अपने राज्यो में राहत दी गई परन्तु भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़ की सरकार अभी तक सोई हुई है और किसी प्रकार से आमजन को कोई छूट नही दे रही भारतीय जनता युवा मोर्चा मांग करती है भूपेश बघेल सरकार से की वे छत्तीसगढ़ की जनता के लिए तत्काल वैट में कमी कर लोगो को राहत दे।
आज की इस धरना प्रदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष शंकर सरकार, उपाध्यक्ष जितेश मुखार्जी, लालटू कुंडू, महामन्त्री मिथुन गाईन, मंत्री सुब्रत बिस्वास, गोविंद देवनाथ, मनोज हालदार, प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश राय, मीडिया प्रभारी प्रसंजीत सरकार, सोशल मीडिया प्रभारी राम रतन घरामी, प्रशांत हालदार, सोनू सरकार, पंकज दास, विश्वजीत दास सहित भारतीय जनता युवामोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *