रोशन सिंह @उतई। नगर पंचायत उतई के वार्ड 12 गांधी चौक में ग्राम देवता ठाकुर देव महाराज की स्थापना नगर पुरोहित पंडित उमाशंकर अवस्थी के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर की गई इस दौरान ठाकुर देव का आह्वान महिलाओं द्वारा गीत गाकर किया गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी पार्षद तोषण साहू प्रहलाद वर्मा वीरेंद्र गिरी गोस्वामी सुरता सिंग एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू वरिष्ठ नागरिक गीरेंद्र साहू बैगा संतोष ढीमर एवं नागरिक गण उपस्थित थे ।उपस्थित सभी ने मिलकर नगर की सुरक्षा एवं सद्भावना के लिए प्रार्थना किया गया।
उतई नगर में ग्राम देवता ठाकुर देव महाराज की मूर्ति पुनः स्थापित की गई
