पाटन। दक्षिण पाटन अंचल सहित दुर्ग जिला के प्रसिद्ध रानीतराई मंडई का आयोजन प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली के पश्चात होने वाले प्रसिद्ध रानीतराई मंडई का आयोजन 8 नवंबर सोमवार को किया गया है जिसमे रात्रि में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा । दीपावली के तुरंत बाद होने वाले रानीतराई मंडई में दुर्ग जिला सहित धमतरी ,बालोद ,रायपुर , कांकेर ,राजनांदगांव ,बेमेतरा साहित कई जिले के व्यापारी व ग्रामीणजन हजारों की संख्या में उपस्थित होते है ।
रानीतराई सरपंच निर्मल जैन ने बताया की मंडई मिलन समारोह की पूरी तैयारी किया जा रहा है रात्रि में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम कारी बदरिया गुरुर के कलाकारों की रात्रि 10 बजे से होगी । बड़ा झुला सहित आकर्षक अन्य झूला लग चुका है । सभी व्यापारीजन जिसे भी मंडई मिलन समारोह में अपना व्यापार लगाना हो वो सभी समय पूर्व पंचायत भवन पहुंच अपना अपना जगह बाजार ठेकेदार से मिल पहले से सुरक्षित करा ले। रानीतराई मंडई मिलन समारोह में अंचल सहित प्रदेश स्तर के भी जनप्रतिनिधि शामिल होते है।
