रेडी कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों ने सीखा बोर्डो मिश्रण बनाना… विधि प्रदर्शन से बोर्डो मिश्रण के फायदे से अवगत हुए कोड़िया के किसान

रोशन सिंह@उतई। छग कृषि महाविद्यालय धनोरा के बीएससी कृषि अंतिम वर्ष के छात्रों के द्वारा आदर्श ग्राम कोड़िया में बोर्डो मिश्रण तैयार करने विधि प्रदर्शन किया गया। ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना कार्यक्रम के अंतर्गत आदर्श ग्राम कोड़िया में कृषि छात्रों ने पिछले कुछ महीनों से किसानों के साथ मिलकर कार्य कर उनका अनुभव ले रहे हैं। साथ ही उन्हें वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत भी करा रहे हैं। विधि प्रदर्शन के दौरान किसानों को बोर्डो मिश्रण बनाने का तरीका, उसके फायदे, प्रयोग की विधि एवं प्रयोग की जाने वाली फसलों की जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की गई। किसानों ने विधि प्रदर्शन के दौरान अपनी शंकाओं को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से दूर किया।
कार्यक्रम में छग कालेज के प्राचार्य डॉ एस रॉय, विषय विशेषज्ञ एम एस लोधी, संगीता पंडा, रेडी समन्वयक विवेक पांडे, शौर्य संगठन के सचिव आदित्य भारद्वाज, ग्राम के उन्नत किसान लखन निषाद, नुगेश्वर, पुकेश्वर यादव, आशीष चन्द्राकर, गुलाब चन्द्राकर, जगत निषाद, कुंजबिहारी साहू, यादवेंद्र साहू, लतखोर निषाद, उमेश साहू, रोहित साहू, मलेश निषाद, कुंजबिहारी साहू, यशवंत यादव, रामसिंह साहू, प्रमिला, नूतन, सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
छग कृषि कालेज के छात्र सुशील साहू, सुनील दिवाकर, अंकित, मनीषा गंगेश्वर, संजय देवांगन, रितेश शिंदे, किशन गुप्ता, विश्वराज सिंह, संजय कंवर, गगन देशमुख, प्रिंस कुशवाहा, चित्रभानु साह मंडावी, लकेश्वर सोनकर की टीम में विधि प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *