उमरपोटी में NYK द्वारा क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया

रोशन सिंह@ उतई । नेहरू युवा केंद्र क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत जिला युवा अधिकारी नितिन कुमार शर्मा के निर्देशन में ग्राम उमरपोटी में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें मां गायत्री स्व सहायता समूह एवं नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक यादवेंद्र साहू एवं युवा संगठन उपस्थित रहे।

स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष श्रीमती झमित गायकवाड उमरपोटी गांव के सरपंच टिकेंद्र ठाकुर , शिक्षिका लुकेश्वरी चंद्राकर एवं वेणुका देवांगन एवं मां गायत्री स्व सहायता समूह के अध्यक्ष रंजू कौशिक ,सचिव प्रतिभा तथा समूह के सदस्य कलाकिरण, शैलेंद्री, सोहद्रा ,चंपेश्वरी ,चंद्रिका बाई, अनीता बारले, भाग्यलता ,कौशिक, किरण टंडन पंच गण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *