सुपेला मंडल महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक


भिलाई-/भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक आज अवंती बाई चौक कोहका स्थित विराज ट्रेडर्स में आहूत की गई. उक्त बैठक में संगठन के विस्तार, बूथों की संरचना एवं आगामी नगरीय निकाय चुनाव के विषय में गहन विचार विमर्श किया गया . बैठक को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से विवरण दिया, संगठन को मजबूत बनाने हेतु दिशा निर्देश देते हुए कुछ महीनों पश्चात होने वाले भिलाई नगर निगम चुनाव की तैयारियों में पूर्ण रूप से जुट जाने हेतु प्रेरित किया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुपेला मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमा राजपूत, अनीता वर्मा ,स्वाति गुप्ता, ज्ञानवंता भोंडेकर, तुगेन्द्र सिंह ,अखिलेश वर्मा, दीपक भोंडेकर ,संतोष ठाकुर, अनिल सिंह, सोम भट्ट, मनीष सिंह, रीता सिंह, चंदेश्वरी बांधे, शमशाद बेगम, दीपा परिहार, स्नेहा शुक्ला, रोहिणी साहू, संध्या ठाकुर, अहिल्या गुप्ता सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति प्रदान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *