रोशन सिंह@उतई। क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया प्लास्टिक मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र से संबंधित कर्मवीर युवा संगठन आदर्श ग्राम कातरो के युवा ग्राम मचांदुर पर अटल चौक से शासकीय स्कूल, शासकीय कालेज के रास्ते पुलिस चौकी तक पहुचकर प्लास्टिक मुक्त भारत पर जन जागरूकता करते हुए , पूरे गाँव को स्वच्छ व पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के संदेश देते हुए, सड़को के किनारे से प्लास्टिक इक्कट्ठा किया गया और पिछले कुछ ही दिनों में ही 891किलो प्लास्टिक को रिसायकलिंग टीम को सौंपा गया है । जोकि यह कार्यक्रम नेहरुयुवा केन्द्र के जिला अधिकारी श्री नितिन शर्मा जी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस चौकी मचांदुर के चौकी प्रभारी श्री श्याम सुंदर नेताम, प्रधान आरक्षक श्री बलदाऊ साहू व सभी आरक्षकों ने अपना विशेष सहयोग प्रदान करते हुए संगठन के कार्यो की सराहना की। साथ ही ग्राम पंचायत मचांदुर के सरपंच श्री दिलीप साहू जी व उपसरपंच श्री गजेंद्र साहू भी अपना श्रमदान करते हुए पूरे गाँव को स्वच्छ बनाने के लिए संकल्पित हुए जो ने.यू.के. के मास्टर ट्रेनर श्री जीतेन्द्र सोनी के द्वारा शपथ लिवाया गया जिनमे कर्मवीर युवा संगठन के लक्ष्मी साहू, रितु, मनीषा, ऐश्वर्या, मनीष साहू, शुभम सोनी, केवल, देवेंद्र, नितेश, श्रीकांत, युवराज, रिषि साहू, शीतल, खेंमशंकर, रिषि देवांगन सभी युवा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संकल्पित हुये।
प्लास्टिक मुक्त भारत क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया के अभियान को सफल बनाने कर्मवीर पहुँचे ग्राम मचांदुर
