छुरा- शासन के निर्देश अनुसार शैक्षणिक गतिविधियां के अंतर्गत गांव एवं नगर भ्रमण शासकीय गजानंद प्रसाद देवांगन बालक उच्चतर विद्यालय छुरा के द्वारा नगर के राजमहल,मणी कंचन केंद्र,मानस मंदिर,शीतला मंदिर, राजा तालाब,का इत्यादि का शैक्षणिक भ्रमण किया गया।इनका उद्देश्य इनकी ऐतिहासिक, पुरातात्विक,धार्मिक,अध्यात्मिक, खेती,पर्यावरण,इत्यादि जानकारी अपने आसपास के क्षेत्रों की महत्त्व विशेषता, मान्यता,प्राप्त करना,राजमहल में श्रीमती राजमाता चंद्रकुमारी शाह, राजकुमार यशपेन्द्र शाह,द्वारा लो राजमहल ओ क इतिहास ऐतिहासिक एवं अपने पूर्वजों के इतिहास को विस्तार पूर्वक बताया गया मानस मंदिर में मानस यज्ञ प्रचार-प्रसार सचिव शीतल ध्रुव ने मंदिरों का निर्माण स्थापना एवं मंदिरों में सालाना धार्मिक आयोजनों के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों को पूजा पद्धति इत्यादि को अवगत कराया गया, शीतला मंदिर में बजरंग पांडे सचिव एवं सुभाष बैगा के द्वारा शीतला मंदिर के इतिहास ,निर्माण, महत्त्व,विशेषता,मान्यता,इत्यादि जानकारी विद्यार्थियों को बताया। मणि कंचन केंद्र,में स्वच्छता दीदियों एवं नगर पंचायत कर्मचारी बिरेन्द्र ठाकुर,ने बताया यहां गीला कचरा,सूखा कचरा, गाड़ियों से प्रतिदिन नगर से लाया जाता है। यहां गोबर खरीदी होता है ।गोबर से गोबर खाद एवं कंपोस्ट खाद बनाया जाता है। साथ ही गोबर से दीपक निर्माण किया जाता है। कचरा को अलग अलग कर रिसाईल किया जाता है,एवं स्वच्छता के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया।साथ ही साथ राजा तालाब की इतिहास की जानकारी एवं महत्व को भी बताया गया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्राचार्य एन सी साहू विनोद देवांगन,केशव साहू,कैलाश पटेल,सुशील पांडे,आरती बंजारे,भारती बंजारे,संगीता यादव,सुनील राजपूत संकुल समन्वयक,प्रमोद कुमार ठाकुर,पूजा मिश्रा,गायत्री यदु, मानसिंग मार्कंडेय,पुनितराम ठाकुर,पंकज ठाकुर,इत्यादि विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

