पीएचई मंत्री के क्षेत्र का हाल
दुर्ग –जिला धमधा जनपद के ग्राम पंचायत नारधा आए दिन नल जल योजना बंद रहने से प्रसिद्ध है। सरकार द्वारा लाख जतन करे कि घर-घर निशुल्क जल नल जल योजना विस्तारित कर निःशुल्क पानी कनेक्शन दिया जाएगा किंतु नारधा पंचायत के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते यहां पूर्व से बने बनाए नल जल योजना फिसड्डी साबित हो रहा है। गांव के अधिकांश वार्ड सूखा क्षेत्र होने के कारण वहां पेयजल की विकट समस्या है। उन्हें गांव के नल जल योजना पर ही आश्रित होना पड़ता है। हैंडपंप में अब पहले जैसा पर्याप्त पानी नहीं मिलता। पीएचई मंत्री के क्षेत्र होने के बाद भी पेयजल की संकट से समझ से परे है। अभी यह हाल है गर्मी में समस्या और विकराल हो सकती है 18, 20 तथा 24 से 26 अक्टूबर कुल 5 दिन इसी सप्ताह नल बंद है। कब सुधारा जाएगा यह निश्चित नहीं है। दीपावली की तैयारी के बीच नल का बंद होने से लोगों में गुस्सा है। ग्राम पंचायत में 20 पंच है तथा जनपद सदस्य भी गांव की ही है।घर घर पानी देने की घोषणा कर चुनाव जीतने वाले ने भी जनता को प्यासा छो़ड़कर मुंह फेर लिया है।गांव वाले ने मांग की है कि जो नल जल योजना गांव की प्यास न बुझा सके उसे शासन द्वारा नेस्तनाबूद कर देना चाहिए ताकि मृगतृष्णा जैसी झूठी आश्वासन से छुटकारा मिल सके।
