रोशन सिंह@ उतई ।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश मे अब तक 100 करोड़ + मुफ्त कोविड 19 का वैक्सीन लग चुका है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत उतई के वैक्सीनेशन सेंटर में कार्यरत नर्स स्टॉप तुकेश्वरी देवांगन शिक्षिका हेमलता देशमुख, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उषा भारती, मितानीन हेमलता भारती, दुर्गा प्रसाद टण्डन, पिंकी यादव, सतीश यादव, को पुष्पमाला पहना कर, गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर व श्री फल देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर , भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनिल साहू, सांसद प्रतिनिधि रोहित साहू, भाजपा उतई मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, भाजपा उतई नगर अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू, रूपेश परख, पिंटू सिन्हा, आदि भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
देश मे 100 करोड़ कोविड टीकाकरण पार होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण केंद्र में कार्यरत स्टाप का सम्मान किया
