देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टरों व स्टाफ कर्मचारियों का सम्मान किया भाजपा अहिवारा मंडल ने

दुर्ग –जिले के अहिवारा मंडल अंतर्गत ग्राम मुरमुंदा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश मे अब तक 100 करोड़ + मुफ्त कोविड 19 का वैक्सीन लग चुका है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अहिवारा मंडल क्षेत्र के मुरमुंदा स्वस्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉक्टर एवं स्टॉफ कर्मचारियों को गुलाल लगाकर, साल व श्री फल देकर सम्मान किया गया।

जिसमें मुख्य रुप से मंडल अध्यक्ष लिमन साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर शर्मा, महामंत्री संजय पांडे, मंत्री रामायण द्विवेदी, मन्नू साहू, भाजयुमों जिलाउपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता वर्मा, महामंत्री यमुना साहू, भाजयुमों महामंत्री नागेश साहू, राहूल चंदेल, उपाध्यक्ष डागेंद साहू, शिव कुमार वर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रेमलाल साहू, जनक लाल साह तथा पूर्व अध्यक्ष भाजयुमो अहिवारा मंडल सोमकांत वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *