वन मंत्री को काला झंडा दिखाने की मंशा रखने वाले बजरंगी हिरासत में लिए गए

प्रदीप ताम्रकर की रिपोर्ट

धमधा –सोमवार को वन मंत्री मोहम्मद अकबर को काला झंडा दिखाने जा रहे बजरंगी यों को पुलिस प्रशासन द्वारा धमधा में रोका गया जानकारी के अनुसार कवर्धा में भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा है वहां वन मंत्री मोहम्मद अकबर को शामिल होना था मोहम्मद अकबर के कवर्धा जाने कीे बात जैसे ही बजरंग दल को मिली उन्होंने काला झंडा दिखाने का कार्यक्रम बनाया इसके तहत दुर्ग से बजरंग दल प्रांत प्रमुख रतन यादव ज्योति शर्मा के साथ तीन बजरंगी दुर्ग से रवाना हुए उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा धमधा में पडोरा रोड के पास रोक कर थाने ले जाया गया इस दौरान बजरंगियो ने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारे लगाए कुछ घंटे थाने में रोकने के बाद जाने की अनुमति दी गई इस दौरान रतन यादव से मिलने नगर के हिंदू संगठन के लोग काफी संख्या में थाना पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *