जांजगीर चाँपा जिले के मतस्य संगोष्ठी में शामिल हुए मछुवा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष

एम. आर. निषाद जिला प्रदेश के मछुआ सहकारी समिति के मामले में सबसे अधिक समस्या ग्रस्त क्षेत्र ,15 जनवरी को भी हुआ था सम्मेलन
छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के तत्वधान में जिला जांजगीर चांपा में मछुवा सहकारी समिति की संगोष्ठी 22 अक्टूबर को जिला पंचायत सभागृह जाजगीर में रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि एम आर निषाद अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड विशेष अतिथि राजेंद्र धीवर उपाध्यक्ष दिनेश फुटान सदस्य थे संगोष्ठी के माध्यम से पूर्व में प्राप्त आवेदन पर अब तक की गई कारवाही की जानकारी ली गई और प्राप्त आवेदन को अधिकारी को तत्काल निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया संगोष्ठी के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ कि छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक समस्या ग्रस्त क्षेत्र जांजगीर जिला है लेकिन जिस तरह से जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी में रुचि लेकर जिले के सभी जनपद सीईओ एवं मत्स्य निरीक्षको निर्देशित किया निश्चित ही यह समस्या का समाधान का रास्ता तय होगा । मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद ने कहा कि यहाँ मत्स्य निरीक्षक को के कारण समस्या उत्पन्न हुई है सभी मत्स्य निरीक्षकों को निर्देशित किया कि मछुआ सहकारी समिति के समस्या आने से अपने जनपद क्षेत्र के सीओ से मिलकर समस्या का समाधान करें फिर भी कठिनाई होती है तो जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान करें आगामी एक माह पश्चात पुनः बैठक होगी तब तक सारे प्रकरण हल हो जाना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर, सदस्य दिनेश फुटान अतिरिक्त मुख्य कार्य पालन अधिकारी अभिमन्यु साहू एवं जनपद के सभी सी ई ओ अधिकारी, मछुआ कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेश निषाद, सुखलाल धीवर ,महामंत्री शंकर केवट ,जिलाध्यक्ष वृदालाल धीवर, भरत धिवर सहित जिले के सभी मछुआ सहकारी समिति के अध्यक्ष सचिव गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *