दो बार के चैम्पियन वेस्टइंडीज को इंग्लैंड ने 6 विकेट से हराया,,

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में सुपर 12 स्टेज के मैच शुरू हो गए हैं। आज ग्रुप-1 के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का यह फैसला सही साबित हुआ और टीम ने आक्रामक बल्लेबाजों से सजी वेस्टइंडीज टीम को मात्र 55 रनों पर समेट दिया।टीम के लिए आदिल रशीद ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की भी शुरुआत खराब रही, लेकिन सलामी बल्लेबाज जोस बटलर की नाबाद 24 रनों की पारी के दम पर इंग्लैंड ने यह लक्ष्य नौवें ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *