बैंक ऑफ बड़ौदा , छुरा शाखा द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल

छुरा— ग्राम कोसमबुडा विहान कलस्टर प्रांगण में शुक्रवार दिनांक 22 अक्टूबर को ग्राम चौपाल ” का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ छुरा के वरिष्ठ नागरिक नथमल शर्मा , धनंजय कुमार शुक्ला एवं बैंक ऑफ बड़ौदा छुरा शाखा के शाखा प्रबंधक शशि राहु द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । ग्रामीणों की उपस्थिति में ही शाखा प्रबंधक शशि राही द्वारा स्वयं सहायता समूह , राष्ट्रीय आजीविका मिशन , के . सी . सी लोन , मुद्रा लोन , प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना , प्रधान मंत्री सुरक्षा योजना , अटल पेंशन योजना , स्वरोजगार आदि हेतु ऋण प्रकरण के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई । मौके पर ही शाखा प्रबंधक द्वारा स्वयं सहायता समूह , मुद्रा लोन , कार लोन आदि के ऋण प्रकरण भी मंजूर किए गए एवं ऋण मेजूरी पत्र भी वितरित किए गए । चौपाल का उद्देश्य किसान , लघु उद्यमियों , स्वयं सहायता समूह एवं बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार हेतु जागरूक एवं सहायता उपलब्ध कराना था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *