बेमेतरा कलेक्टर ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का मुआयना

बेमेतरा -कृषि विज्ञान केन्द्र बेमेतरा द्वारा कृषि की उन्नत तकनिक अपनाने के लिए किसानों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। जिससे किसानों की आय मे इजाफा हो सके। कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने आज शुक्रवार को शाम कृषि विज्ञान केन्द्र का दौरा कर राज्य सरकार के प्रोजेक्ट गौठान ग्राम मे बबूल व अलसी मे मधुमक्खी पालन योजना के संबंध मे जानकारी ली। कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के कोरिया जिले से 50 नग पेटी कृषि विज्ञान केन्द्र को प्राप्त हुई है। मधुमक्खी पालन कर किसानों की आय बढ़ाई जायेगी। इसके अलावा कलेक्टर ने रविवार को आयोजित होने वाले मेगा लीगल सर्विस कैम्प की तैयारियों के संबंध मे जानकारी ली। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह राजपूत, डॉ. एकता ताम्रकार, डॉ. जितेन्द्र जोशी, डॉ. हेमंत साहू, तोषण कुमार ठाकुर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *