बेमेतरा सामाजिक संचेतना कार्यक्रम मे वृद्धजनों का हुआ सम्मान

बेमेतरा-सामाजिक संचेतना कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत किरकी, जनपद पंचायत साजा, जिला बेमेतरा में किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत साजा कान्ति धु्रव, जिला पंचायत सदस्य गोवर्धन पटेल, ग्राम पंचायत किरकी के सरपंच केवल सिंह वर्मा, सचिव रोशन कुमार, पंच संतराम सतन वर्मा, ग्राम वरिष्ठ अखिलेश वर्मा उपस्थित हुये। कार्यक्रम में 150 से अधिक वृद्धजन एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुये।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा ने अपने उद्बोधन में वरिष्ठजनों को पेंशन योजनाओं की जानकारी दी साथ ही शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने को कहा गया है। 20 अक्टूबर 2021 को सामाजिक संचेतना कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, निःशक्तजन संघ अध्यक्ष, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वृद्धजनों का शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया गया। वृद्धजनों को सभी पेंशन योजनाओं व वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 की जानकारी दी गई। निःशक्तजन शंकर साहू पिता बहल साहू, ग्राम करमतरा को बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदाय किया गया। वृद्धजनों के लिए विशिष्ट कार्य करने हेतु शिव मंगल महिला समिति (वृद्धाश्रम) के समिति के समन्यवक निशांत यादव, निःशक्तजन संघ अध्यक्ष श्रामलाल साहू, प्रभारी समाज शिक्षा संगठक, श्री टिकम वर्मा, सुरेन्द्र साहू को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से उपसंचालक अजय कुमार गेडाम, समाज कल्याण के विभागीय कर्मचारी सी.डी. अचिन्त,रमेश सोनी,छम्मन मारखण्डे,अनिल सोनी, पीताम्बर यादव,हर्षवर्धन सिन्हा उपस्थित हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *