कृषि विभाग द्वारा दलहन तिलहन का क्षेत्र बढ़ाने के लिए की गई पहल

छुरा- भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत दलहन तिलहन बीज का निरीक्षण ग्राम पंचायत कोसमबुडा़ साजापाली ,लोहझर विकासखंड छुरा जिला गरियाबंद में किया गया। जिसमें भोपाल से सरजू पालेवार सांख्यिकी अधिकारी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली भारत सरकार के द्वारा किसानों को दलहन तिलहन एवं भारत सरकार की योजना के बारे में किसानों को बताया साथ ही किसानों को उन्नत बीज कौशलसिंह ठाकुर पुनाराद ठाकुर, सरपंच एवं ऋतुराज शाह पार्षद नगरपंचायत छुरा के हाथों अलसी एवं सरसो बीज का वितरण किया गया। छबीलाल रामप्रसाद लोकेश उमेन्द्रसिंह सोरी इशूलाल, डिगेश्वर यादव कामता यादव अरुण कुमार ध्रुव बिसेलाल, तुलसीराम एवं महिला समूह को वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपसंचालक एफ आर कश्यप अतुल धुरडे वरिष्ठ कृषि अधिकारी विनोद तिवारी,रोमन लाल ठाकुर,मैम सिंह कंवर, राकेश आर्या शिव कुमार साहू वरुण साहू पुष्पलता ध्रुव अभिनव सूर्यवंसी लीलाधर वर्मा आदि कृषि विभाग छुरा जिला गरियाबंद से उपस्थित थे। कौशल ठाकुर सरपंच,पुनारद ठाकुर सरपंच,शीतल ध्रव ,पुनितराम ठाकुर,सचिव कृषलाल सिन्हा,ईशुलाल,पंकज ग्रामीण किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *