जिला सतनामी समाज दुर्ग के गठन में हर संभव मदद करेंगे तहसील सतनामी समाज पाटन”

तहसील सतनामी समाज पाटन का मासिक बैठक बुधवार 20अक्टूबर को दोपहर 2बजे से सतनाम भवन पाटन में नव निर्मित गुरू गद्दी आसन कक्ष में गुरू घासीदास जी के छायाचित्र एवं गुरू गद्दी के स्थापना व पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजिक कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से समाज विकास हेतु चर्चा उपरांत प्रस्ताव पारित किए, जिसके तहत-

“जिला सतनामी समाज दुर्ग के गठन में हर संभव मदद करेंगे तहसील सतनामी समाज पाटन”-
समाजिक एकीकरण कर सतनामी समाज के सर्वांगीण विकास हेतु जिला सतनामी समाज दुर्ग गठन का संकल्प विगत 2अक्टूबर को सतनामी आश्रम दुर्ग में जिला के विभिन्न संगठनों एवं क्षेत्रों से आए हुए समाजसेवियों ने लिया है। तथा इसके लिए दुर्ग जिला में, तहसील स्तर पर संगठित व अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए समाज की भावनाओं के अनुरूप कार्य करने वाले तहसील सतनामी समाज पाटन एवं बोरी से विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन कि अपेक्षा जिला गठन हेतु समाज के लोगों के द्वारा रखा था।जिस पर दोनों ही तहसील के पदाधिकारियों का सतत् सहयोग मिल रहा है। तथा वर्तमान बैठक में जिला सतनामी समाज दुर्ग के गठन हेतु तहसील सतनामी समाज पाटन के द्वारा हर संभव मदद करने का प्रस्ताव पारित होना दुर्ग जिला के सतनामी समाज गठन के परिप्रेक्ष्य में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

“26नवम्बर 2021को संविधान दिवस का आयोजन”-
पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी पाटन तहसील क्षेत्र के किसी भी गांव में स्थानीय समाज के सहमति से 26नवम्बर2021को संविधान दिवस का गरिमामय आयोजन कर, क्षेत्र के लोगों को संविधान की जानकारी देते हुए, अधिकार एवं कर्तव्य का बोध कराते हुए, देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के प्रयास के रूप में आयोजित करने का प्रयास करेंगे।

“मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे तहसील सतनामी समाज पाटन का प्रतिनिधि मंडल”-
तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा तहसील सतनामी समाज पाटन के मांगों पर किए गए घोषणाओं एवं समाज की भावनाओं से अवगत कराने ,तहसील सतनामी समाज पाटन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया है।

“आवेदन पर सम्मानजनक समाधान का प्रयास”-
तहसील सतनामी समाज पाटन को प्राप्त आवेदन पत्रों पर दोनों पक्षों से चर्चा कर जल्द तिथि निर्धारण कर सूचना जारी करेंगे। तथा हमेशा की तरह सम्मानजनक समाधान का प्रयास करेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से तहसील सतनामी समाज पाटन के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद देशलहरे,भक्तू गायकवाड, सचिव कौशल रात्रे, कोषाध्यक्ष शिवनंदन बंजारे, संरक्षक शीतकरण महिलवार,शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे, संयोजक संजय सोनवानी एवं समाजिक कार्यकर्ता राजेश बघेल, रोहित बंजारे,मूसन घृतलहरे, रोजगार सहायक राजेन्द्र देशलहरे,बलदाऊ बंजारे एवं उपेन्द्र मंगलेश प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *