बांग्लादेश में हो रहे मंदिरों की तोड़-फोड़ और हिन्दुओ पर हो रहे अत्यचार का निखिल बंगाली समाज ने किया विरोध

अंकित बाला@ पखांजुर। पखांजूर में छत्तीसगढ़ निखिल बंगाली समाज द्वरा बांग्लादेश में हो रहे मंदिरों की तोड़-फोड़ और हिन्दुओ पर हो रहे अत्यचार के विरोध में अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें बताया गया कि मुख्य रूप से बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यक लोगो से भेदभाव कर उनके साथ अत्यचार किया जा रहा है। उसको रोकने के लिये संख्या लघु कानून को बांग्लादेश में जल्द से जल्द लागू करने की मांग की साथ अनामी कानून को खत्म करने की मांग किया गया। इस ज्ञपन को प्रेदेश अध्यक्ष अशीम राय के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

अशीम राय, प्रदेश अध्यक्ष, छ.ग. निखिल बंगाली समाज ने कहा बांग्लादेश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नही है वहा मंदिरों को तोड़ा जाता है जिसपर वहा के प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं हम छत्तीसगढ़ निखिल बंगाली समाज द्वरा प्रधानमंत्री ने निवेन करते हैं कि इस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाब बनाकर हमारे हिन्दू भाइयों के लिये वहा अल्पसंख्यक कानून को जल्द से जल्द लागू करे ताकि बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओ पर अत्याचार पर रोक लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *